नेता प्रतिपक्ष डा़ॅ इंदिरा हृदयेश, नगर पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
उत्तराखण्ड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा़ॅ इंदिरा हृदयेश एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व नगर पालिका दुगड्डा के पूर्व अध्यक्ष दीपक बडोला के आकस्मिक निधन पर पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने दु:ख व्यक्त करते हुए श्रद्धाजंलि दी।

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर श्रीमती हेमलता नेगी ने कहा कि डॉ़ इंदिरा हृदयेश कांग्रेस पार्टी की मीटिंग के लिए दिल्ली गई थी, जहां पर अचानक उनकी तबियत खराब होने से उनका निधन हो गया है। डा़ॅ इंदिरा हृदयेश वर्तमान में नेता प्रतिपक्ष की भूमिका का बखूबी निर्वहन कर रही थी, उनके निधन से उत्तराखंड की राजनीति में शून्यता आ गयी है। इंदिरा ह्दयेश के आकस्मिक निधन से कांग्रेस पार्टी को बहुत बड़ी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई करना संभव नहीं है। पूर्व मंत्री ने कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिका दुगड्डा के पूर्व अध्यक्ष रहे दीपक बडोला के निधन को कांग्रेस पार्टी के लिए भारी क्षति बताते हुए हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।
जिला कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखण्ड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ़ इंदिरा हृदयेश एवं कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद दुगड्डा के अध्यक्ष रहे दीपक बडोला के आकस्मिक निधन पर दु:ख जताते हुए श्रद्घाजंलि अर्पित की। गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित शोक सभा में जिलाध्यक्ष डॉ़ चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, विजय नारायण सिंह, बलवीर सिंह, राजेन्द्र सिंह गुंसाई, हिम्मत सिंह नेगी, कै़ सुरेश चंद्र कुकरेती, कृपाल सिंह, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, बृजपाल सिंह नेगी, जितेन्द्र भाटिया मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *