नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर जताया शोक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी।
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्दयेश के निधन पर मुख्यालय पौड़ी में विभिन्न राजनीतिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष खंडूड़ी ने कहा कि वह उत्तराखंड के विकास के प्रति समर्पित व संघर्षशील महिला थी। उनका मार्गदर्शन हमें जनसरोकारों से जोड़ने के लिए हमेशा ही प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा मैने पार्टी नेता से इतर मार्गदर्शक व बुआ खो दी है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य राजपाल बिष्ट ने कहा कि पार्टी ने एक मजबूत स्तंभ हमेशा के लिए खो दिया है। कांग्रेस को हुई यह क्षति कभी पूरी नहीं हो पाएगी। प्रदेश को अब ऐसी सशक्त महिला का कुशल नेतृत्व शायद ही मिल पाएगा। बिष्ट ने नगर पालिका दुगड्डा के पूर्व अध्यक्ष दीपक बडोला के निधन पर भी गहरी संवेदना व्यक्त की। पूर्व जिलाध्यक्ष महेश ढौंडियाल ने कहा कि इंदिरा का असमय जाना पार्टी व प्रदेश के लिए बहुत बड़ी क्षति है। पालिकाध्यक्ष पौड़ी व पूर्व विधायक यशपाल बेनाम ने कहा कि अभिभाजित उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में स्व. इंदिरा ह्दयेश का योगदान अविस्मरणीय रहा है। प्रदेश ने एक मजबूत महिला नेत्री को असमय ही खो दिया है। प्रदेश को उनके मार्गदर्शन की कमी खलेगी। भाजपा जिला महामंत्री जगत किशोर बड़थ्वाल ने कहा कि ह्दयेश का असमय निधन प्रदेश में सड़क से लेकर सदन तक हमेशा उनकी कमी महसूस की जाएगी। बड़थ्वाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए दुख की घड़ी में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। शोक जताने वालो में कांग्रेस प्रदेश सचिव सरिता नेगी, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य नवल किशोर, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह, जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी, पूर्व जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस नीलम रावत, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस विनोद दनोसी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *