कोटद्वार-पौड़ी

खबर का हुआ असर: नगर निगम ने महिला सार्वजनिक शौचालय में लगाया दरवाजा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
नगर निगम ने राजकीय बेस अस्पताल के बाहर बनें सार्वजनिक महिला शौचालय में दरवाजा लगा दिया है। उक्त शौचालय में दरवाजा न होने के कारण महिलाएं इसका उपयोग नहीं कर पा रही थी, लेकिन अब शौचालय में दरवाजा लगने से बेस अस्पताल आने वाली महिलाओं को परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
दैनिक जयन्त के 8 जून 2021 के अंक में कोटद्वार में सार्वजनिक शौचालयों की दशा दयनीय नामक शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया गया था। समाचार में बताया गया था कि पूर्व में नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं और पुरूषों के लिए कई जगहों पर सार्वजनिक शौचालय बनाये गये थे, लेकिन देखरेख के अभाव में यह शौचालयों की दशा दयनीय बनी हुई है। दरअसल जरूरत के हिसाब से शहर में शौचालयों की संख्या बेहद कम है, लेकिन जहा कहीं भी इसकी सुविधा है उसकी हालत खस्ता है। सफाई और रखरखाव की कमी के चलते इसका इस्तेमाल लोगों के लिए चुनौती है। नगर निगम की ओर से बदरीनाथ मार्ग पर राजकीय बेस अस्पताल के बाहर महिलाओं के लिए सार्वजनिक शौचालय बनाया गया है। लेकिन अभी तक निगम द्वारा शौचालय में दरवाजा तक नहीं लगाया गया है। जिस कारण अस्पताल आने वाली महिलाएं शौचालय का प्रयोग नहीं कर पा रही है। बेस अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं उपचार कराने आती है, लेकिन शौचालय की हालत दयनीय होने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से दूर-दराज से आने वाली महिलाओं को बहुत परेशानी होती है। नगर निगम प्रशासन ने समाचार का संज्ञान लेकर राजकीय बेस अस्पताल के बाहर बनें महिला शौचालय में दरवाजा लगवा दिया है। शौचालय में दरवाजा लगने के बाद महिलाएं शौचालय का उपयोग करने लगी है। नगर आयुक्त पीएल शाह ने बताया कि बदरीनाथ मार्ग पर राजकीय बेस अस्पताल के मुख्य गेट के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय में दरवाजा लगा दिया गया है। नगर निगम नागरिकों सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!