ऑनलाइन योग शिविर में सीखें योग के गुर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
भारत विकास परिषद् कोटद्वार के तत्वावधान में परिषद् की महिला विंग द्वारा वेबिनार के माध्यम से ऑनलाइन योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पतंजलि महिला समिति की श्रीमती शोभा रावत ने विभिन्न प्रकार के योग के गुर सिखाए। उन्होंने कहा कि योग करने से गंभीर से गंभीर बीमारी ठीक हो जाती है, खासकर कोरोना जैसी बीमारी भी दूर की जा सकती है बशर्ते नियमित रूप से योग किया जाय।

ऑनलाइन योग शिविर का शुभारंभ प्रांतीय उपाध्यक्ष गोपाल बंसल ने किया। उन्होंने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। प्रांतीय महिला सह संयोजिका श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ने बताया कि बच्चों के खानपान में ध्यान रखना चाहिए, फास्ट फूड से बचना चाहिए। बच्चो को संस्कारित रखने के लिए माता-पिता का संस्कारित होना आवश्यक है। शिविर में 40 लोगों ने योग के गुर सीखे। जिसमें महिलाएं, बच्चे शामिल थे। ऑनालन योग शिविर में अध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी, सचिव राधेश्याम शर्मा, कोषाध्यक्ष सुभाष नैथानी, शाखा महिला संयोजिका श्रीमती सुनीता ऐरन, पूर्व महिला संयोजिका श्रीमती पूनम नैथानी, श्रीमती बीना मित्तल, श्रीमती सीमा उपाध्याय, श्रीमती रेनू अग्रवाल, श्रीमती रश्मि त्रिपाठी, श्रीमती राजकमल माहेश्वरी आदि ने योग के आसन सीखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *