कोटद्वार-पौड़ी

गांधी जयंती के शुभ अवसर पर निकाली गयी विधिक जागरूकता प्रभात फेरी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा पैन इण्डिया जागरूकता कार्यक्रम एवं विधिक अधिकारों की पहुंच आम नागरिकों तक सुनिश्चित कराने के लिये कार्यक्रम का 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में कार्यक्रम का शुभारम्भ करवाया जा रहा है।
जिसके तहत जिला न्यायालय परिसर पौड़ी गढ़वाल में जिला जज सिकन्द कुमार त्यागी ने ध्वजारोहण कर, गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प चढ़ाने के पश्चात जिला जज सिकन्द कुमार त्यागी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल द्वारा आयोजित विधिक जागरूकता प्रभात फेरी को झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। उक्त प्रभात फेरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के पराविधिक स्वयंसेवीगण एवं जिला न्यायालय परिसर पौड़ी गढ़वाल के कर्मचारीगणों के द्वारा प्रतिभाग कर विधिक जागरूकता के नारों के साथ उद्घोष करते हुये विधिक जागरूकता बाबत् नारो को प्रदर्शित भी किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव संदीप कुमार तिवारी के द्वारा बताया गया कि बाह्य न्यायालय परिसर कोटद्वार व श्रीनगर में भी पराविधिक स्वयंसेवी गण के द्वारा न्यायालय के कर्मचारी गणों एवं अन्य लोगों के साथ मिलकर विधिक जागरूकता के सम्बन्ध में प्रभात फेरी निकाली गयी। जिसका उद्देश्य आम जनमानस को कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान कर कानून तक उनकी पहुंच सुनिश्चित कराना है। इसके माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने का प्रयास किया गया कि वे अपने कानूनी अधिकारों का प्रयोग करें तथा उसका लाभ उठाये। उक्त कार्यक्रम में जिला जज सिकन्द कुमार त्यागी परिवार न्यायाधीश शमशेर अली मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रवि प्रकाश, सिविल जज सीडि अनीता कुमारी प्रशिक्षु न्यायिक अधिकारी मोहित, महेश, आशीष तिवारी, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मेहरवान सिंह भण्डारी पराविधिक स्वंयसेवी आरती जुयाल, अजय पाल, सोनम देवी, मनोज पाल, देव प्रकाश अवतार सिंह, लक्ष्मी प्रसाद जनपद न्यायालय पौड़ी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के सभी कर्मचारीगणों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
फोटो पौड़ी :4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!