जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी के दिशा निर्देशन में ग्रीन पब्लिक इंटर कॉलेज सतपुली में विधिक जन जागरूकता साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में सिविल जज जूनियर डिवीजन सुश्री नेहा ने छात्र-छात्राओं को कानूनी जानकारी देते हुए पोक्सो एक्ट, महिला, बाल अपराध विधिक सेवा विधिक सहायता के बारे में बताया। शिविर में पीएलबी पुष्पेंद्र राणा ने नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 के बारे में छात्रों को जानकारी दी। थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य संगीता बुडाकोटी, विद्यालय के प्रबंधक राकेश चंद डोबरियाल, पुलिसकर्मी टीकम सिंह, सरला देवी, सौरव रावत समेत छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।