विधायक नेगी ने रैन बसेरे का लोकार्पण किया

Spread the love

नई टिहरी। स्व़ औतार सिंह तोपवाल जिला अस्पताल बौराड़ी में तिमारदारों की सुविधा के लिए रैन बसेरे की शुरुआत की गई है। रैन बसेरे का लोकार्पण टिहरी विधायक डा़ धन सिंह नेगी ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रैन बसेरा शुरू होने से अस्पताल में मरीज लेकर आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी, परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस मौके पर विधायक डा़ नेगी ने कहा कि जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाने का काम किया जा रहा है। जिसके तहत अस्तताल में आईसीयू व सीसीयू सेवायें भी शुरू कर दी गई है। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में डाक्टर तैनात हैं। जिससे जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना नहीं करना होगा, उन्हें समय पर उचित इलाज मिल पायेगा। इस मौके पर डीएम इवा श्रीवास्तव, सीएमओ डा संजय जैन, प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, पूर्व राज्य मंत्री बेबी असवाल, शीशराम थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *