सिडकुल कार्मिकों के साथ डीएम से मिले विधायक ठुकराल

Spread the love

रुद्रपुर। सिडकुल की एक कंपनी के आंदोलित कार्मिकों को लेकर विधायक राजकुमार ठुकराल ने डीएम से मुलाकात की। बताया कि पिछले चार सालों से कर्मचारी न्याय को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे में प्रशासन हस्तक्षेप कर कंपनी प्रबंधन से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास कर सकती है। उन्होंने डीएम से कार्मिकों की समस्या का समाधान करने की मांग की। विधायक ठुकराल ने बातया कि सिडकुल इंटरार्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स कंपनी में पंतनगर व किच्छा के एक हजार से अधिक युवा काम करते हैं। विगत चार सालों से कंपनी 4 वर्षों से कंपनी प्रबंधन के शोषण उत्पीड़न और गैरकानूनी त्यों के विरुद्घ परिजनों समेत संघर्षरत है। 15 दिसंबर 2018 को यूनियनों व प्रबंधन के मध्य 32 निलंबित श्रमिकों की कार्यबहाली करने समेत कई बिंदुओं पर लिखित समझौता हुआ था। आरोप लगाया कि वार्ता के बाद भी कंपनी प्रबंधन द्वारा लिखित समझौते का कोई पालन नहीं किया। चार सालों से हजारों कर्मचारी आंदोरत है। प्रबंधन द्वारा श्रमिकों पर झूठा आरोप लगाकर आरोप पत्र देकर नौकरी से निकाला गया। उन्होंने श्रमिकों ने लिखित समझौता 15 दिसंबर 2018 को लागू करते हुए 32 श्रमिकों की तत्काल संवैधनिक कार्यबहाली, मांगपत्रों पर समझौता, यूनियन को मान्यता, कंपनी में चल रही ठेका प्रथा पर तत्काल रोक लगाने, ठेकेदारों के लाइसेंसो को निरस्त करने, कंपनी में कैजुअल व अप्रेंटिस के मजदूरों को मशीनों व मुख्य उत्पादन का कार्य करवाना बंद करने और कार्मिकों को स्थाई नियुक्ति दिए जाने की मांग की। जिस पर डीएम से आश्वासन दिया कि इस संबंध में एक कमेटी बनाकर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *