विधानमंडल सत्र : यूपी में का बा़… योगी का जवाब- यूपी में बाबा़..

Spread the love

लखनऊ , एजेंसी। यूपी में विधानमंडल सत्र जारी है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सदन में बोलते हुए न सिर्फ अखिलेश यादव को करारा जवाब दिया और गायिका नेहा सिंह राठौर के श्का बा़.श् वाले मामले पर भी कटाक्ष किया। योगी आदित्यनाथ विपक्ष पर जमकर बरसे। प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड को लेकर योगी ने कहा कि मैं माफिया को मिट्टी में मिला दूंगा। वहीं यूपी में का बा़़क़को लेकर योगी ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया जिसके बाद सदन में ठहाके लगने लगे।
गौरतलब है कि शनिवार को सदन की कार्यवाही शुरू होने पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने प्रयागराज में राजू पाल हत्याकांड के मुख्य गवाह की हत्या का मामला उठाया और कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त है। सरकार को इसका जवाब देना चाहिए। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन पर हमला बोलते हुए काफी देर तक जवाब दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *