पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों में राहत

Spread the love

अल्मोड़ा। द्वाराहाट नगर से सटे धरमगांव क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए के आतंक से ग्रामीण भयभीत थे। जिसके चलते वन विभाग ने तीन दिन पूर्व तेंदुए के संभावित स्थान पर पिंजरा लगाया था। गुरुवार रात तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। पिछले कुछ समय से धरमगांव, डढ़ोली, गौचर क्षेत्र में तेंदुए ने कई मवेशियों को अपना शिकार बना रहा था। जिसके बाद ग्रामीणों की मांग पर पिंजरा लगाया गया। दो दिन में ही तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। ग्राम प्रधान कमल आर्या, राकेश मठपाल आदि ने कहा कि अभी भी कुछ तेंदुए क्षेत्र में मंडरा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग को गस्त लगातार बढ़ाने की मांग की है। शुक्रवार को कैद हुए तेंदुए को वन विभाग के आला अधिकारी चन्थरिया रेंज ले गये। उसे बाद में जंगल में छोड़ दिया जायेगा।
ग्रामीणों की मांग पर गांव में ही पिंजरा लगाया गया था। जिसके बाद कैद हुए तेंदुए को विभागीय नियमानुसार जंगल में छोड़ा जायेगा। -मदन लाल, वनक्षेत्राधिकारी चंथरिया रेंज द्वाराहाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *