वाहन चालकों को पढ़ाया यातायात नियमों का पाठ

Spread the love

सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार:
लागातर बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए यातायात पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की। कहा कि नियमों के प्रति लापरवाही दिखाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को बाजार क्षेत्र में अभियान चलाने के बाद पुलिस ने जीएमओयू, मैक्स व अन्य वाहन चालकों की बैठक ली। यातायात निरीक्षक शिव कुमार ने कहा कि लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों का जागरूक होना जरूरी है। वाहन चालकों की छोटी सी लापरवाही उनकी व अन्य लोगों की जिंदगी को खतरे में डाल सकती है। इस दौरान पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से भी वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनने की अपील की। कहा कि हेलमेट बोझ नहीं बल्कि हमारा सुरक्षा कवच है। पुलिस अभिभावकों से भी अपने 18 वर्ष से कम के बच्चों को वाहन न देने की अपील की। कहा कि हमें खुद को सुरक्षित रखने के साथ ही दूसरों को भी सुरक्षित रखना है। अभियान के दौरान लोगों को ट्रेफिक आई एप्प के बारे में भी जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *