बिजली के खंभे से गिरकर लाइनमैन की मौत

अल्मोड़ा। बिजली लाइन में आए फल्ट को ठीक करने खंभे पर चढ़े लाइनमैंन संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया और ट्रांसफार्मर में सिर टकरा जाने से उसकी मौत हो गई। बेस अस्पताल पहुंचने पर डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके में पहुंची पुलिस ने पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। हवालबाग ब्लक के शीतलाखेत ग्राम डोलपोखरा निवासी पाल सिंह (38) पुत्र हर सिंह बिष्ट ऊर्जा निगम में ठेके पर लाइनमैन का काम करता था। गुरुवार की सुबह मनान फीडर में ब्रेकडाउन चल रहा था। इस दौरान लाइन को ठीक करने के लिए पाल सिंह हवालबाग के समीप एक पोल पर चढ़ा, लेकिन इस दौरान अचानक वह पोल से नीचे गिर गया। जहां रखे ट्रांसफार्मर में उसके सिर पर गहरी चोट लग गई। घटना के बाद साथी उसे बेस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। ऊर्जा निगम के जेई प्रमोद मेर ने बताया कि लाइन में आए फल्ट को ठीक करके लिए पाल पोल पर चढ़ा था, लेकिन अचानक वह नीचे गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गई। इधर, कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *