वन पंचायत की साइट में लोड करें राजस्व अभिलेख

Spread the love

पिथौरागढ़। जनपद में गठित वन पंचायतों के नक्शे, खसरे, खतौनी एवं सीके 53 अभिलेख वन पंचायत की साइट पर अपलोड किए जाने को डीएम ने राजस्व अधिकारियों को आदेश दिए। जिलाधिकारी रीना जोशी ने संबंधित अधिकारियों की एक आवश्यक बैठक ली। कहा कि जिन वन पंचायतों के अभिलेख अभी तक वन पंचायत की साइट में अपलोड नही हुए हैं, संबंधित अभिलेखों को डीएफओ कार्यालय को यथाशीघ्र उपलब्ध करा दें। इससे संबंधित अभिलेखों को वन पंचायत की साइट पर अपलोड किया जा सके। अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान ने बताया कि जनपद में गठित 1566 वन पंचायतों में से 18 वन पंचायतों के नक्शे, 22 वन पंचायतों के खसरे, 343 वन पंचायतों की खतौनी तथा 57 वन पंचायतों के सीके 53 अभिलेख वन पंचायत की साइट में अपलोड होने हैं। बैठक में उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य और अनिल शुक्ला, उप प्रभागीय वन अधिकारी ज्वाला प्रसाद समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *