उत्तराखंड

अल वेदर सड़क को रात में बंद करने के फैसले पर कांग्रेस ने जलाया भाजपा सरकार का पुतला

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। अल वेदर सड़क को शाम 6 बजे से सुबह के 6 बजे तक बंद करने के फैसले पर कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला जलाया। उन्होंने नगर में पेयजल किल्लत को लेकर प्रशासन और सरकार को घेरा और बढ़ती मंहगाई नहीं रोक पाने का आरोप लगाया है। रविवार को पूर्व दर्जा राज्य मंत्री महेंद्र सिंह लुंठी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाया। कहा कि अल वेदर की बात करने वाली भाजपा सरकार में लोग 12 घंटे ही आवाजाही कर सकते हैं। पर्यटन को बढ़ावा देने की बात कहने वाली सरकार सड़क मार्गों तक को सही नहीं कर पा रही है। महंगाई से लोगों का बजट बिगड गया है टमाटर, अदरक के दाम आसमान टू रहे हैं और सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि विधायक मयूख महर ने शहर को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो इसके लिए 12 एमएलडी की अवलाघाट योजना का निर्माण कराया पर शहर को तीन दिन बाद पीने का पानी उपलब्ध हो रहा है। इस दौरान नगर अध्यक्ष भुवन जोशी, रमेश पुनेडा, मोहन लाल चौधरी, त्रिभुवन शाह, पवन पाटनी, भूरे मियां, जितेंद्र महरा, गणेश सौन, खीमराज जोशी, दीपक लुंठी, सोनू जोशी, जितेंद्र जोशी, जगदीश जोशी, पवन पाटनी, होशियार सिंह लुंठी, मुकेश धामी, नील जोशी, अरविंद, योगेश कठायत, सूरज, नरेंद्र, त्रिभुवन, राहुल लुंठी, अभिषेक बोहरा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!