लॉकडाउन में आर्थिकी मजबूत कर रही महिलाएं

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। सिविल एवं सोयम वन प्रभाग में जायका वित्त पोषित उत्तराखंड वन संसाधन प्रबंधन परियोजना (यूएफआरएमपी) के तहत जिले में गठित स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा होममेड मास्क बनाएं जा रहे है। महिलाएं खाली समय में समय का सदुपयोग करते हुए मास्क बनाकर अपनी आर्थिकी भी मजबूत कर रही है। इन मास्कों को फील्ड स्टॉफ व ग्रामीणों को बांटा जा रहा है।
प्रभागीय वनाधिकारी संतराम ने बताया कि इन दिनों कोरोना महामारी के चलते लॉकडाउन में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सूती कपड़े से होममेड मास्क बनाए जा रहे है। जिले के पौड़ी, सतपुली व पाबौ में वन पंचायत के स्वयं सहायता समूह की सदस्य हर दिन मास्क बनाकर अपनी आर्थिकी को मजबूत करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि यह पहल मास्क की कमी को दूर करने के साथ ही महामारी से निपटने में कारगर साबित होगी। महिलाओं को मास्क बनाने के लिए सूती कपड़ा कलस्टर स्तरीय फेडरेशन उपलब्ध करा रहे है। परियोजना टीम अच्छे मास्क बनाने को लेकर महिलाओं को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दे रही है। महिलाओं ने तीन हजार से अधिक मास्क बनाने का बीड़ा उठाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *