Uncategorized

लॉकडाउन व क्वारंटाइन उल्लंघन पर दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

संवाददाता, नई टिहरी। लॉकडाउन व क्वारंटाइन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें दुबई से लौटा एक व्यक्ति दिल्ली में क्वारंटाइन होने के बाद सीधे अपने गांव पहुंच गया और शराब पीकर हुड़दंग मचाने लगा, जबकि दूसरे ने क्वारंटाइन सेटर पर खाना लेकर आई पत्नी को बुरी तरह पीट दिया। पुलिस ने दोनों को गांव से लाकर देवप्रयाग स्थित बदरीकेदार धर्मशाला में क्वारंटाइन कर दिया है। थानाध्यक्ष देवप्रयाग महिपाल सिंह रावत ने बताया कि दुबई से लौटे कुर्न गांव निवासी देवेंद्र सिंह नगर में बने क्वारंटाइन सेंटर में जाने के बजाय सीधे अपने गांव चला गया। बताया कि यह व्यक्ति 20 दिन पहले वंदे मातरम मिशन के तहत शुरू की गई फ्लाइट से दुबई से दिल्ली पहुंचा था और वहां 14 दिन क्वारंटाइन पर रहा। उन्होंने बताया कि नियमानुसार दिल्ली में क्वारंटाइन होने के बाद उसे 14 दिन नगर क्षेत्र में बने क्वारंटाइन सेंटर में रहना था, लेकिन वह दिल्ली से सीधे अपने गांव पहुंच गया। उधर, देवल्ड गांव में स्कूल में क्वारंटाइन किए प्यारे सिंह के लिए उसकी पत्नी घर से खाना लेकर आई। इस बीच किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया और उसने पत्नी की पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लॉकडाउन, क्वारंटाइन व शारीरिक दूरी के नियमों का उल्लंघन का दोषी मानते हुए दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि गांवों में क्वारंटाइन किए गए जो प्रवासी लॉकडाउन नियमों का उल्लंघन करेंगे उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!