Uncategorized

लोकगायक त्रिलोक सिंह जेंधारी की गढ़वाली कोरोना गीत पुस्तक का हुआ विमोचन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। लोक गायक व भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित दो गीतों का विमोचन आज प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत, प्रदेश संघठन मंत्री भाजपा अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री भाजपा राजेन्द्र भण्डारी और प्रदेश महामंत्री भाजपा कुलदीप के द्वारा किया गया। लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित गढ़वाली कोरोना गीत का शीर्षक ‘‘हे धारी माँ सुन ले मेरी पुकार’’ है। जिसमे माँ धारी देवी का आह्वान करके कोरोना जैसे संक्रमण से मानव जाति की रक्षा का आह्वान किया गया है। लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित दूसरा गीत देश के वीर सैनिकों को समर्पित है जो कि चीनी सेना द्वारा किये गए कृत्य पर आधारित है, जिसका शीर्षक ललकार है। लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा रचित गीतों को यूट्यूब पर त्रिलोक जेंधारी ऑफिशल चैनल पर भी सुना जा सकता है। लोक गायक त्रिलोक सिंह जेंधारी द्वारा इससे पूर्व में भी अपनी रचनाओं से प्रशंसा बटोरी है जो लोक सभा चुनाव के दौरान गढ़वाली गीत अब की बार दुबारा भाजपा सरकारा थी। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कारगिल शहीद नागा रेजीमेंट के नायक स्व. श्री देवेन्द्र सिंह रावत के कौलागढ़ स्थित आवास पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने शहीद देवेन्द्र सिंह रावत के आश्रितों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर विधायक गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!