Uncategorized

लोनिवि एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राणा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। उत्तराखंड लोक निर्माण विभाग एसोसिएशन के द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी भी सौंपी गई। लोक निर्माण विभाग निरीक्षण भवन पोखरी में हुए चुनावों में मोहन सिंह राणा अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री पद पर शिव सिंह राणा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरि राम, उपाध्यक्ष पुष्कर सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष उमेद सिंह सेमवाल, संगठन मंत्री मदन मोहन जोशी, संरक्षक दिगंबर सिंह रावत को बनाया गया। कर्मचारियों ने वेतन समेत अन्य समस्याओं पर चर्चा करते जल्द ही आंदोलन की रणनीति बनाने के लिए बैठक बुलाने पर भी सहमति बनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!