कोटद्वार-पौड़ी

चांद का दीदार कर पति की लंबी आयु के लिए मांगी दुआएं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

सुहागिनों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया करवा चौथ पर्व
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार व आसपास के क्षेत्र में करवा चौथ पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रखकर रात के समय चांद का दीदार कर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। करवा चौथ को लेकर बाजार में काफी उत्साह देखने को मिला। वहीं, गोविंद नगर स्थित गीता मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
बुधवार को सुबह से ही महिलाएं व्रत की तैयारियों में जुटी हुई थी। महिलाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना के साथ ही कीर्तन भी किया। इस दौरान शहर के बाजारों में भी महिलाओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। महिलाओं ने आभूषण व कपड़ों की खूब खरीदारी की। मालनी मार्केट में मेहंदी लगवाने के लिए जगह-जगह स्टाल लगाए गए थे। स्टाल में मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को लंबा इंतजार करना पड़ा। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की भीड़ उमड़ी हुई थी। शाम तक बाजार में खरीदारों की चहल-पहल बनी हुई थी। रात करीब साढे़ आठ बजे सुहागिनों ने चांद का दीदार कर अपने पति की लंबी उम्र की दुआएं मांगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!