महिला को लौटाया खोया पर्स, नकदी व मोबाइल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : कोटद्वार पुलिस ने बुधवार को महिला का खोया पर्स, नकदी व मोबाइल लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार
रेखा खर्कवाल निवासी बालासौड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चैलूसैंण राजस्व क्षेत्र में उनका पर्स जिसमें 12 हजार रुपये, दो मोबाइल, आधार कार्ड, पेन कार्ड व वोटर आईडी कार्ड है खो गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त मोबाइल की लोकेशन निकाली और महिला को पर्स खोज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *