एलएसएम र्केपस जिला स्तरीय बास्केटबल का चौंपियन बना

पिथौरागढ़(। सीमांत में खेल विभाग की ओर से आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय बास्केटबल का एलएसएम र्केपस चौंपियन बन गया है। मंगलवार को नगर के टकाना स्थित सुरेंद्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए फाइनल फाइलन मुकाबले में एलएसएम ने स्टेडियम टे्रनीज को 45-34 से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। भारतीय बास्केटबल टीम के पूर्व कप्तान व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित हरि दत्त कापड़ी और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ललित पंत ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रांफी देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका सतीश कुमार, योगेश कुमार, संजय रावत ने निभाई। प्रभारी जिला क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले भर की सात टीमों ने हिस्सा लिया। यहां जिला बास्केटबल संघ के सचिव हरीश द्गिारी, महिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल दीप्ति बिष्ट, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जगत सिंह महरा, पुष्कर सिंह रावत, कनिष्ठ सहायक गौरव चन्द्र जोशी, नीरज सौन, पंकज भट्ट, अमित, ज्योति बिष्ट, बबीता रौतेला, खुशी राना, दिनेश सिंह, सुनील कुमार, किशन सिंह, जगत राम आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *