उत्तराखंड

बागेश्वर में चंद्रघंटा के रूप में पूजी गई मां दुर्गा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। बागेश्वर जिले में शारदीय नवरात्र पर भक्तों ने मंदिरों में देवी मां की पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। देवी के चंद्रघंटा रूप की पूजा करने को सुबह से देवी मंदिरों में भक्त पहुंचे। कांडा कालिका मंदिर, भद्रकाली, कोट भ्रामरी, मैच्युला मैया पालड़ीछीना के अलावा नगर में देवी और दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। मंगलवार को चंद्रघंटा की भक्तों ने अराधना की। पंडितों ने बताया कि मां दुर्गा की तृतीय शक्ति का नाम चंद्रघंटा है। नवरात्रि के तीसरे दिन इनका पूजन किया जाता है। इधर, एतिहासिक नुमाइशखेत में दुर्गा महोत्सव और नगर देवी महोत्सव के पंडाल लगे हैं। यहां शाम को पूजा-अर्चना हो रही है। उधर, कालिका मंदिर कांडा में सुबह से पूजा-अर्चना को भक्त पहुंचे। उन्होंने मां कालिका से सुख-शांति की कामना की। शाम को ढोल-नगाड़ों की थाप में देव डागरियों को आमंत्रित किया गया। उधर, कपकोट और खरेही में दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!