वनों की सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Spread the love

रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग वन विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही स्कूलों में अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। इस दौरान लोगों को वनों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। वनों को आग से बचाने के लिए हर व्यक्ति को सजग किया जा रहा है। 7 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा। वन विभाग दक्षिण जखोली में तैनात वन दरोगा कुसुम खंडूड़ी एव वन आरक्षी गोविंद सिंह चौहान द्वारा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय काला पहाड़ जखोली में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। इसमें ग्राम वासियों के साथ ही आम जनता को वनों में अग्नि से सुरक्षा के लिए जागरूक किया गया। वन एवं वन्य जीवों के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व से आम जनता को जागरूक किया गया। ग्रामीणों को अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग किया गया। विद्यालय परिवार के साथ ही छात्र-छात्राओं को विस्तार पूर्वक के वनों में आग के दुष्प्रभाव के प्रति बताया। मानव जीवन में वनों का क्या महत्व है, इसके प्रति जागरूक किया गया। वनों को आग से बचाने और इसकी रोकथाम में सहयोग करने वाली महिला मंगल दल, युवक मंगल दल, ग्राम पंचायतें व स्वयंसेवी संस्थाओं को पुरस्त किया गया। कहा कि समाज में अराजक तत्वों के खिलाफ वन अधिनियम के प्रावधानों में कार्रवाई की जाएगी। दोषियों के खिलाफ अर्थदंड एवं सजा दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *