घोटालों में संलिप्त अपने पदाधिकारियों को बचाने का काम कर रही भाजपा सरकार : करन माहरा

Spread the love

हरिद्वार। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि भाजपा सरकार घोटालों में संलिप्त पार्टी के पदाधिकारियों को बचाने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के केस की हल्की पैरवी करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित कर रही है। हाकम सिंह को जमानत मिलना इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा फिर से भाजपा के एक पदाधिकारी का नाम लोक सेवा आयोग में हुई परीक्षा घोटाले में आना सिद्घ करता है कि भाजपा पूरी तरह भ्रष्ट्राचार में डूबी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इसके लिए जनता के बीच जाकर जनता को भाजपा के काले चिटठे खोलेगी।
शुक्रवार को हरिद्वार के गंगा स्वरुप आश्रम में उत्तराखड यूथ कांग्रेस कमेटी के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में पहुंच कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कही।
इससे पूर्व प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे चकराता विधायक प्रीतम सिंह चौहान ने यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों को कहा कि हमें बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करना है। जिसके लिए हमें प्रत्येक बूथ के प्रत्येक व्यक्ति तक अपनी पकड़ बनानी होगी। यह तभी संभव है जब कांग्रेस का कार्यकर्ता सक्रियता से काम करते हुए लोगों से मिलकर भाजपा के भ्रष्टाचार को जनता तक पहुंचाए। जसपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि यूथ कांग्रेस को हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के माध्यम से जनता के बीच जाकर भाजपा के काले कारनामों को बताना होगा। इस दौरान यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कार्यकारी जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, हरिद्वार यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कैश खुराना, रुड़की यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष सचिन चौधरी,राजेश रस्तोगी, अनिल भास्कर आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *