स्वच्छता अभियान चलाकर किया जागरूक

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: मेहरबान सिंह कंडारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के स्वयं सेवियों ने स्वच्छता अभियान चलाते हुए आमजन को सफाई के प्रति जागरूक किया। इस दौरान दौरान छात्र-छात्राओं ने आमजन से प्लास्टिक व पॉलीथिन का उपयोग को बंद करने की भी अपील की।
गुरुवार को स्वयं सेवियों ने विद्यालय परिसर व आसपास के क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सहायक कार्यक्रम अधिकारी मनीष मधवाल ने कहा कि आमजन को सफाई के प्रति जागरूक करने के लिए स्वयं सेवियों की ओर से समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाया जाता है। अभियान के दौरान स्वयं सेवियों ने हरिद्वार रोड, महाविद्यालय रोड व विद्यालय परिसर के आसपास फैली गंदगी को एकत्रित कर उसे नष्ट किया। दोपहर बाद आयोजित बौद्धिक सत्र में विद्यालय के भौतिक विज्ञान प्रवक्ता राहुल शर्मा ने छात्रों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के बिना हम भविष्य की कल्पना नहीं कर सकते। अपने आसपास पर्यावरण को बचाने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा। इस मौके पर राहुल शर्मा, अरूण परिणियाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *