बिग ब्रेकिंग

रूस के हमले में यूक्रेन के 40 सैनिकों-10 आम लोगों की मौत, पर राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- झुकेंगे नहीं

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

मास्को/कीव/वाशिंगटन। राष्ट्रपति पुतिन द्वारा सैन्य कार्रवाई के आदेश के बाद रूस ने यूक्रेन पर ताबड़तोड़ मिसाइल हमले शुरू कर दिए हैं। इस हमले में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार रूस ने यूक्रेन के दो गांवों पर भी कब्जा कर लिया है।
विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने कहा है कि विदेश मंत्रालय यूक्रेन से छात्रों सहित लगभग 18,000 भारतीयों को वापस लाने के लिए कदम उठा रहा है। यूक्रेन में हवाई क्षेत्र बंद है इसलिए भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। केंद्र सरकार सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।
नाटो गठबंधन के देशों ने यूक्रेन के साथ मजबूती से खड़े होने की बात कही है। हालांकि, फिलहाल उसकी तरफ से कोई सैन्य कार्रवाई की बात सामने नहीं आई है। नाटो ने कहा है कि वह रूस से सीमा साझा करने वाले गठबंधन में शामिल देशों की रक्षा के लिए कदम उठा रहा है और जमीन, हवाई और जल क्षेत्र में अतिरिक्त मदद भेज रहा है। रूस के हमले के बीच यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए भारतीय दूतावास ने कोशिशें तेज कर दी हैं। कीव में भारतीय राजदूत पार्थ सतपति की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि हम इन मुश्किल हालात में भी मिशन मोड में काम कर रहे हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने एलान किया है कि वे रूस से सारे राजनयिक संबंध तोड़ रहे हैं। इसी के साथ उन्होंने एलान किया कि वे रूस के आगे सरेंडर नहीं करेंगे और जो कोई भी देश की रक्षा के लिए आगे आना चाहता है, उसे हथियार मुहैया कराएंगे।
यूक्रेन संकट को लेकर नाटो गठबंधन में शामिल देशों ने आपात बैठक बुलाई है। बताया गया है कि रूस से सीमा साझा करने वाले पोलैंड और बाल्टिक देशों ने नाटो समझौते के अनुच्टेद 4 के तहत यह आपात बैठक बुलाई। आमतौर पर इस अनुच्टेद को तभी इस्तेमाल में लाया जाता है, जब किसी देश को अपनी अखंडता खतरे में लगती है।
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की के सलाहकार ने रूस के हमले में 40 यूक्रेनी सैनिकों के मारे जाने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दर्जनभर से ज्यादा सैनिक घायल भी हुए हैं। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडाइमिर जेलेंस्की ने कहा है कि रूस कितनी भी कोशिश क्यों न कर ले हम उसके सामने झुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हम रूस के हर हमले का करारा जवाब देंगे।

यूक्रेनी राष्ट्रपति बोले, चेर्नोबिल को अपने कब्जे में ले रहे रूसी सैनिक, यह पूरे यूरोप के खिलाफ है युद्घ की घोषणा
मास्को, एजेंसियां। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्घ का एलान कर दिया है। दोनों देशों के बार्डर हिस्से पर हालात और भी ज्यादा खतरनाक हो चुके हैं। इस बीच, यूक्रेन के 40 से अधिक सैनिक और लगभग 10 आम नागरिक रूस के हमले में मारे गए हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी एएफपी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के हवाले से दी है। साथ ही यूक्रेन की सेना का कहना है कि रूस ने यूक्रेन पर 30 से अधिक हमलों के साथ नागरिक और सैन्य बुनियादी ढांचे पर हमला किया है, जिसमें कैलिबर क्रूज मिसाइल भी शामिल हैं। यह जानकारी समाचार एजेंसी रायटर ने दी है।
रूस द्वारा यूक्रेन के कई शहरों में तेज होते हवाई हमलों के बीच यूक्रेनियन राष्ट्रपति का अहम बयान सामने आया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिक चेर्नोबिल को जब्त करने की कोशिश कर रहे हैं। हमारे सुरक्षा सैनिक अपनी जान दे रहे हैं, ताकि 1986 की त्रासती दोबारा न हो। साथ ही जेलेंस्की ने कहा कि स्वीडिश पीएम को इसकी सूचना दी गई है। यह पूरे यूरोप के खिलाफ युद्घ की घोषणा है।
युद्घ के एलान के बाद से यूक्रेन में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया है। एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार रूस द्वारा अपने संभावित सैन्य हमले की शुरुआत के बाद देश के प्रमुख शहरों में हवाई हमले के सायरन बजने से डरे हुए यूक्रेनियन (यूक्रेन में रह रहे लोग) आज राजधानी कीव में मेट्रो स्टेशनों पर पहुंचे हुए हैं।

 

यूक्रेन का बड़ा दावा- रूस के 50 सैनिक किए ढेर, 6 विमान भी मार गिराए
कीव, एजेंसी। यूक्रेन पर रूस का हमला अभी भी जारी है। रूस ने गुरुवार सुबह यूक्रेन पर हमला बोल दिया था। रूस ने कहा कि वो सिर्फ युक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। रूस ने युक्रेन के एयरबेस को तबाह करने का भी दावा किया था। वहीं, यूक्रेन ने कहा कि रूस के हमले में उसके कुछ नागरिक मारे गए हैं।
इसी बीच, यूक्रेन ने बड़ा दावा किया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने रूस के 50 सैनिक मार गिराए हैं। यूक्रेन की सेना ने दावा किया है कि उसने रूस के चार टैंकों को भी ध्वस्त किया है। यूक्रेन की सेना ने उसने पूर्वी शहर कीव के पास एक सड़क पर चार रूसी टैंकों को नष्ट कर दिया। इसके अलावा लुहान्स्क क्षेत्र के एक शहर के पास 50 सैनिकों को भी मार डाला। सेना ने रूस के 6 लड़ाकू विमानों को भी मार गिराने का दावा किया है।
हालांकि, रूस ने यूक्रेन के दावों का खंडन किया है। वहीं, यूक्रेन की बार्डर गार्ड सर्विस ने कहा कि उसके तीन जवान मारे गए हैं। इसके अलावा कई जख्मी भी हैं।
वहीं, रायटर्स के मुताबिक, यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार ने कहा कि युद्घ में 40 से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए और कई दर्जन घायल हुए हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!