ठगी के खिलाफ लोगों को जागरूक किया
नैनीताल। ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता ने कुमाऊं मंडल के सभी वितरण मंडलों को आदेश जारी कर अपने क्षेत्र में जन जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। मुख्य अभियंता अतुल सिंह गर्ब्याल ने पत्र भेजकर कहा कि कुछ जालसाज निगम के छदम अधिकारी एवं कर्मचारी बनकर उपभोक्ताओं से जालसाजी कर अवैध वसूली कर रहे हैं। तमाम वितरण मंडलों के अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देशित करें कि वह अपने क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाकर ऐसे जालसाजों के खिलाफ तुरंत सख्त कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए कार्रवाई करें। आदेश की प्रति जैसे ही उपखंड कार्यालय लालकुआं में पहुंची तो उपखंड अधिकारी संजय प्रसाद ने क्षेत्र के तमाम लाइनमैनों एवं अवर अभियंताओं को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं को जागरूक करेंगे। जिससे लोगों को ठगी से बचाया जा सके।