उत्तराखंड

टैक्सी चालकों को जागरूक किया

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

बागेश्वर। यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा को लेकर टैक्सी चालकों को जागरूक किया। उन्हें यातायात नियमों का पालन करने को प्रेरित किया। कहा कि यदि नियमों का उल्लंघन हुआ तो सख्त कार्रवाई होगी। यातायात व्यवस्था सुगम और सुचारू बनाने के लिए यातायात पुलिस ने कांडा टैक्सी स्टैंड पर जन जागरूकता अभियान चलाया। यातायात प्रभारी चंद्र सिंह भंडारी ने वाहन स्वामी, चालकों को यातायात नियम बताए। सड़क पर यातायात चिह्नों की जानकारी दी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि ओवरलोडिंग पर शिकंजा कस दिया गया है। नाबालिगों को वाहन नहीं चलाने दिया जाएगा। खतनाक तरीके से वाहन को नहीं चलाने और वाहन संबंधित सभी दस्तोवज रखने को कहा। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर एमवी एक्ट पर कार्रवाई होगी। सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वाला नेक व्यक्ति होगा। योजना के तहत उसे पुरस्त किया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड पुलिस एप, गौरा शक्ति एप, देवभूमि एप, उत्तराखंड ट्रैफिक आई एप आदि डाउनलोड करना सिखाया। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!