स्वच्छता अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक किया

Spread the love

 

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में राजकीय महिला पलीटेक्निक संस्थान की ओर से ग्राम पंचायत शैल में सात दिवसीय एनएसएस शिविर जारी है। मंगलवार को शिविर के चौथे दिवस स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिविरार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
शिविर के द्वितीय सत्र में कर्नल रामचंद्र ने छात्राओं को मोबाइल प्रयोग के दुष्परिणामों से अवगत कराया। उन्होंने सोशल मीडिया, इंटरनेट ठगी आदि के संबंध में जानकारी दी। वहीं शिविरार्थियों ने ग्राम पंचायत के आसपास क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर यहां कार्यक्रम अधिकारी विजया वर्मा, दीपा, आंचल राणा, आकांक्षा, आईडी तिवारी, मदन सिंह नेगी, सचिन जोशी समेत शिविरार्थी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *