नवरात्र के तीसरे दिन चंद्रघंटा का महापूजन

Spread the love

 

देहरादून। तृतीय नवरात्रि को मंदिरों में चंद्रघंटा का पूजन किया गया। मां कालिका मंदिर में कालिका जी का अभिषेक हुआ। उन्हें सफेद रंग के वस्त्र धारण कराए गए। पूजा अर्चना के साथ ही समूचे मंदिर प्रांगण को दोपहर में सैनेटाइज भी किया जा रहा है।
मंदिर के मुख्य पुजारी ने पूजन के दौरान सभी देवी देवताओं को आमंत्रित कर उनका पूजन किया। जिसमें सर्व प्रथम गणेश पूजन, मां कालिका जी का पूजन, घंटी पूजन, शंख पूजन, सूर्य पूजन, गणेश पूजन, लक्ष्मी पूजन व नवग्रह पूजन किया। मां दुर्गा की ढोल बाजे सामूहिक आरती हुई। मंदिर समिति द्वारा आमंत्रित किए गए 54 विद्वान ब्राह्मणों का तिलक किया गया। मां दुर्गा सप्तशती का पाठ व मां दुर्गा का जाप किया गया। पुजारी चंद्र प्रकाश ममगाईं ने मां कालिका यज्ञशाला में दैनिक यज्ञ के साथ दुर्गा सप्तशती, गायत्री मृत्युंजय, श्री विष्णु सहस्रनाम, नवग्रह अनादि मंत्र के माध्यम से विश्व कल्याण की कामना की। श्री सिंदुरिया हनुमान मंदिर में मुख्य पुजारी ने श्री राम चरित्र मानस का नवहन पाठ किया। मां अन्नपूर्णा में ब्राह्मण व संत समाज ने जलपान, प्रसाद ग्रहण किया। सत्संग में पधारे हुए संतों ने अपने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *