उत्तराखंड

महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

हरिद्वार। लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में महानगर कांग्रेस कमेटी ने भगतसिंह चौक से चंद्राचार्य चौक तक पैदल मार्च निकालकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रदेश महासचिव डा़संजय पालीवाल ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव नतीजे आने के बाद केंद्र सरकार बेलगाम हो गई है। चुनाव नतीजे आने के बाद रसोई गैस के दाम में 50 रूपए तथा पेट्रोल, डीजल के दाम में अब तक 10 रूपए की बढ़ोतरी हो चुकी है। डीजल, पेट्रोल के दामों में बढ़ोतरी लगातार जारी है। महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई बढ़ाकर आम जनमानस का जीना दुश्वार कर दिया है। महंगाई का लेकर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री, मंत्री तथा तमाम भाजपा विधायक चुप्पी साधे हुए हैं। महंगाई से पीड़ित गरीब जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जरूरी चीजों के दाम बढ़ाकर केंद्र सरकार गरीबों की कमर तोड़ने का काम कर रही है। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी व प्रदेश महामंत्री महेश प्रताप राणा ने कहा कि धनबल से सत्ता में पर काबिज हुई भाजपा आम जनता की समस्याओं को दूर करने के बजाए पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने में जुटी हुई है। ब्लक अध्यक्ष यशवंत सैनी, शैलेन्द्र एडवोकेट, शुभम अग्रवाल, कैलाश प्रधान, चौ़गुलवीर सिंह ने कहा कि कोरोना काल के बाद बड़ी संख्या में लोग बेरोजगार हो गए। गरीबों, बेरोजगारों की मदद करने के बजाए केंद्र सरकार महंगाई बढ़ाने का काम कर रही है। महिला कांग्रेस नेत्री सपना सिंह, उपाध्यक्ष धर्मपाल ठेकेदार व वरिष्ठ नेता चौ़बलजीत सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में जनता मोदी सरकार को हटाने का कार्य करेगी। यह अब तय हो गया है। प्रदर्शन करने वालों में डा़दिनेश पुंडीर, बादल गोस्वामी, राजेंद्र श्रीवास्तव, इं़आकाश बिरला, गौरव चौहान, शुभम जोशी, सुनील कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, मनोज जाटव, राजेंद्र बालियान, अशोक उपाध्याय, बीके सिन्हा, लक्ष्मण सिंह रावत, अमित नौटियाल, मनीष कुमार, ओम प्रकाश शर्मा, सत्यपाल शास्त्री, ब्रजमोहन बड़थ्वाल, अरविंद चंचल, रजत कुमार, सोनू कुमार, रणवीर शर्मा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!