महागठबंधन में 144 पर आरजेडी तो 70 पर लड़ेगी कांग्रेस, वीआईपी बोली- हमारे साथ हुआ धोखा

Spread the love

पटना, एजेंसी। बिहार विधानसभा चुनाव के ऐलान के साथ ही महागठबंधन में सीटों को लेकर चल रही सस्साकशी शनिवार की शाम खत्म हो गई। महागठबंधन में राजद-कांग्रेस के बीच सीटों और टिकटों को लेकर जारी गतिरोध पर दोनों दलों के नेताओं के साथ बैठक में फैसला ले लिया गया। बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी 144 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं कांग्रेस को 70 सीटें दी गई हैं। सीपीआइ को छह तो सीपीएम को चार सीट दी गई है। इस बीच वीआइपी (विकासशील इंसान पार्टी) धोखा देने की बात कहकर महागठबंध से बाहर हो गई।
सीटों के ऐलान के बाद प्रेस कन्फ्रेंस से निकलते हुए नाराज वीआइपी के अध्यक्ष मुकेश सहनी ने आरजेडी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने हमें धोखा दिया है। हम 25 सीट और उपमुख्यमंत्री पद की बात पर महागठबंधन में शामिल हुए थे, मगर सीट एडजस्ट करने की बात ही नहीं की गई। इस लिए वीआइपी महागठबंधन से बाहर हो रही है। सहनी ने आरोप लगाया है कि उन्हें गठबंधन में अंधेरे में रखा गया। उन्होंने ये भी कहा कि उनका अभी किसी से संपर्क नहीं किया है। अपने नेताओं से बात करने के बाद ही किसी तरह का फैसला लेंगे।सहनी ने ये कहते हुए बीच में ही प्रेस कन्देंस छोड़ दी। उनके बाहर आने के दौरान ही वीआइपी के कार्यकर्ताओं ने होटल मार्या में जमकर हंगामा किया। काफी देर तक गहमागहमी मची रही।
बड़ी बात ये है कि पहले चरण के नामांकन के बाद आज महागठबंधन में सीटों को लेकर सहमति बनी थी। इसमें भी वीआइपी के बाहर होने के ऐलान से विवाद खड़ा हो गया है। बिहार में इस बार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में होना है। पहले फेज का मतदान 71 सीटों पर 28 अक्टूबर को होना है। ती और सात नवंबर को दूसरे और तीसरे चरण का चुनाव होगा। 10 नवंबर को चुनाव के परिणाम आ जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *