भीमताल में पार्किंग के लिए की महापंचायत

Spread the love

हल्द्वानी। भीमताल में पार्किंग निर्माण के लिए स्थानीय लोग मुखर हो गए हैं। शुक्रवार को नगर के रामलीला मैदान में भीमताल, नौकुचियाताल, सात ताल, गोरखपुर, पांडे गांव के ग्रामीणों ने महापंचायत कर निर्णय लिया कि जल्द पार्किंग निर्माण का काम शुरू नहीं किया तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान 16 सदस्यीय समिति गठित की गई जो सोमवार को जिलाधिकारी से मुलाकात कर पार्किंग निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपेगी। बता दें कि भीमताल में मल्टी स्टोरी पार्किंग के लिए पूर्व में शासन ने धनराशि आवंटित कर दी थी। तब से विभाग स्थान का चयन नहीं होने के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं करा पाया है। महापंचायत में वक्ता व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, पंकज जोशी, मनोज भट्ट, अनिल चनौतिया, भूपेंद्र कन्नौजिया ने भीमताल में स्वीकृत पार्किंग नहीं बन पाने पर विभाग के खिलाफ नाराजगी दिखाई। कहा कि पांच वर्ष बीतने के बाद भी विभाग स्थान का चयन नहीं कर पाया है। जिसका खामियाजा स्थानीय लोगों को भुगतना पड़ रहा है। आए दिन भीमताल की डाट, मल्ली ताल बाजार, तल्लीताल सड़क पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे स्कूली बच्चों और पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ने पर घंटों जाम की स्थिति रहती है। वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि ज्ञापन देने के बाद भी पार्किंग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। पूर्व दर्जा धारी हरीश पनेरू ने महापंचायत में पार्किंग निर्माण का समर्थन दिया। इस दौरान नितेश जोशी, मोहित पडियार, विनीत जोशी, राम पाल गंगोला, धन सिंह रावत, देवेंद्र सिंह चनौतिया, नीरज कुमार, रॉकी बृजवासी, रवि कुमार, केडी जोशी, मनोज भट्ट, अरुण कांडपाल, दीपक वर्मा, अनिल चनौतिया, आशु पाठक, मोहित श्रीवास्तव, हेमू रौतेला, गुंजन रौतेला, हर्षित जोशी, संजय कुमार, जगदीश महतौलिया, शिप्रा जोशी, आशा उप्रेती, भावना पांडे, सीमा टम्टा, मीनाक्षी भगत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *