रुड़की। मृतक व्यक्ति के नाम पर एजेंट ने अपने साथी के साथ मिलकर एक व्यक्ति से जमीन के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर ली। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। उप निरीक्षक राजीव उनियाल को मामले की जांच सौंपी गई है। सराय ज्वालापुर निवासी संजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एजेंट रणवीर पुत्र कंवरपाल निवासी गांव पीतपुरा कोतवाली लक्सर ने उन्हें करीब चार साल पूर्व शांतरशाह तहसील रुड़की में एक जमीन दिखाई थी। उन्हें जमीन का मालिक इस्लाम पुत्र हनीफ निवासी मच्छी मोहल्ला रुड़की कोतवाली बताया गया था। जिसके बाद जमीन पसंद आने पर उन्होंने 2021 में बीस लाख रुपए देकर जमीन अपने नाम कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी।
आरोप है कि इस बीच उन्हें तहसील के रजिस्ट्री ऑफिस से पता चला कि उक्त संपत्ति के मालिक की मौत हो चुकी है। जिसके बाद उन्होंने अपनी रकम वापस कर धोखाधड़ी का विरोध किया। इंस्पेक्टर नरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।