महाराज ने की विजय वर्गीय व जोशी से मुलाकात

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: चौबट्टाखाल से चुनाव जीतने के बाद सतपाल महाराज ने देहरादून में प्रदेश चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी व भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजय वर्गीय से मुलाकात की।
देहरादून पहुंचे सतपाल महाराज ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के विकास कार्यो को देखते हुए जनता ने पार्टी को दोबारा प्रचंड बहुमत दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार प्रदेश विकास के पथ पर अग्रसर रहेगा। कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश को संस्कार भूमि बनाने के साथ-साथ सभी विकास कार्यों को तेजी के साथ पूरा करेगी। उन्होने कहा कि देश एवं प्रदेश की जनता यह जानती है कि प्रदेश का विकास केवल भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *