महाराज महिला मंगल दल को देगें आक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। कोरोना महामारी की तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश के पर्यटन मंत्री एवं चौबट्टाखाल विधायक सतपाल महाराज ने अभी से लोगों को राहत देने के लिए ऐतिहाती कदम उठाने शुरू कर दिये हैं। सतपाल महाराज ने अपने विधानसभा सभा क्षेत्र चौबट्टाखाल में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए पंजीकृत महिला मंगल दल को शीघ्र ही आक्सीमीटर के साथ-साथ थर्मल स्कैनर देने की घोषणा की है। ज्ञात हो कि दूसरी लहर के दौरान भी पूर्व में चौबट्टाखाल विधायक श्री महाराज की ओर से आशा कार्यकत्रियों को कोरोना से जंग लड़ने के लिए थर्मल स्कैनर दिये जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *