महाराष्ट्र के अमरावती में 8 मार्च तक बढ़ा लकडाउन, कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से फैसला

Spread the love

अमरावती, एजेंसी। महाराष्ट्र के अमरावती जिले में 8 मार्च तक के लिए लकडाउन बढ़ा दिया गया है। इससे पहले जिले में 1 मार्च तक के लिए ही लकडाउन का फैसला लिया गया था। लेकिन कोरोना के मामले न थमने के चलते लकडाउन बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा अकोला, अकोट और मुरजितापुर में भी लकडाउन बढ़ाया गया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने कहा कि 5 और 6 मार्च को स्थिति की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद भविष्य में लकडाउन लागू करने या न करने पर फैसला लिया जाएगा। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश भर में चिंताएं बढ़ा दी हैं। बीते 24 घंटे में 16 हजार से ज्यादा केस सामने आए हैं। ऐसा लगातार तीसरे दिन हुआ है, जब कोरोना के 16 हजार से ज्यादा नए केस सामने आए हैं।
देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 11,079,979 हो गई है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए तय गाइडलाइंस को 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार सुबह बताया कि बीते 24 घंटे में देश भर में कोरोना संक्रमण के 16,488 नए केस सामने आए हैं। अमेरिका के बाद भारत ऐसा दूसरा देश है, जहां कोरोना के इतने अधिक मामले सामने आए हैं। इस बीच कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासतौर पर महाराष्ट्र कोरोना का केंद्र बनता दिख रहा है।
महाराष्ट्र में लगातार तीसरे दिन कोरोना के 8,000 से ज्यादा केस सामने आए हैं। इसके अलावा मुंबई में भी 1,000 से ज्यादा नए केस मिले हैं। महाराष्ट्र के अलावा केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों ने भी कोरोना को लेकर चिंताएं बढ़ा दी हैं। केरल में 3,600 से ज्यादा कोरोना के नए केस मिले हैं। महाराष्ट्र में फिलहाल देश भर में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले हैं। इस मामले में केरल दूसरे नंबर पर है। कोरोना के बढ़ते केसों के चलते ही नागपुर, अमरावती जैसे इलाकों में सख्ती बढ़ गई है। महाराष्ट्र के विदर्भ में खासतौर पर कोरोना का संकट ज्यादा बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *