महर्षि वाल्मीकि की निकाली भव्य शोभायात्रा

Spread the love

बागेश्वर। वाल्मीकि समाज ने महर्षि वाल्मीकि की नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली। वर्षा के कारण यह शोभायात्रा लगातार टल रही थी। इस दौरान विभिन्न पौराणिक पात्र और उनका नृत्य यात्रा का मुख्य आकर्षण रहा। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने वाल्मीकि मंदिर पर रीबन काट कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। जिला मुख्यालय के वाल्मीकि मंदिर से निकली शोभायात्रा में भारी संख्या में नगरवासी शामिल हुए। अखिल भारतीय वाल्मीकि संगठन ने रैली का संचालन किया। रैली में शिव और उनके गण, राम, लक्ष्मण और वाल्मीकि, लव-कुश की झांकी निकाली गई। झांकी के साथ नाचते और गाते हुए लोगों की मंडली चलती रही। कांडा रोड, एसबीआइ तिराहा, गोमती पुल और तहसील रोड से यह यात्रा गुजरी और वापस जाकर वाल्मीकि मंदिर पर संपन्न हुई। इस मौके पर जमन लाल, चंदर, चंदन लाल, विशाल भारती, रजत, बिट्ट, विनोद, रेखा देवी, गीता, बबीता, सोनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *