महारथी नाटक का भव्य मंचन पर खुश हुए हरक सिंह, की 51 हजार देने की घोषणा

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। नगर निगम ऑडिटोरियम में सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था तन्वी द्वारा ऐतिहासिक नाटक महारथी का भव्य मंचन किया गया। जिसका शुभारम्भ उत्तराखण्ड सरकार के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत द्वारा किया गया। तन्वी संस्था के अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा ने बताया महारथी कर्ण के जीवन पर आधारित नाटक का भव्य मंचन देख हरक सिंह रावत बड़े प्रभावित हुए उन्होंने इस मौके पर कलाकारों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि पहली बार पर्दे पर जिस प्रकार से अभिनय कर उनके द्वारा अपनी अमिट छाप छोड़ी गई है, वह निशब्द कर देने वाली है इस मंचन से एक बात तो तय हो गई है कि आने वाले समय में कोटद्वार पूरे देश में अभिनय करने वाले कलाकारों की भूमि के नाम से जाना जाएगा। इस मौके पर हरक सिंह रावत ने तन्वी संस्था को 51 हजार धनराशि देने की घोषणा की।


इस मौके पर गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजेंद्र अंथवाल, तन्वी संस्था के अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, महारथी कर्ण के डायरेक्टर प्रदीप भास्कर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रशिमी राणा, राजेंद्र जखमोला, रेणु कोटनाला ,पूनम थपलियाल, आशा बलूनी, पूनम खंतवाल, ओएसडी कुलदीप रावत जनसंपर्क अधिकारी चंद्रप्रकाश नैथानी, गजेंद्र मोहन धस्माना, मीडिया प्रभारी धर्मवीर गुसाईं आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *