महावीर सिंह बने पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष

Spread the love

चमोली। 16वीं गढ़वाल राइफल्स के भूतपूर्व सैनिकों ने रविवार को मिलन समारोह मनाया। भूतपूर्व सैनिकों ने नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन कर अरनेरी कैप्टेन महावीर सिंह को अध्यक्ष, सूबेदार गबर सिंह को उपाध्यक्ष, सूबेदार राजेंद्र प्रसाद को कोषाध्यक्ष और नायक कमलेंद्र को सचिव पद पर नियुक्त किया गया। भूतपूर्व सैनिकों ने आगामी एक मार्च को आयोजित होने वाले 16वीं गढ़वाल राइफल्स के स्थापना दिवस को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया है। अध्यक्ष अडनेरी कैप्टेन महावीर सिंह ने पहाड़ के गांवों से लगातार हो रहे पलायन पर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि साल दर साल गांवों से पलायन हो रहा है, लेकिन हमें अपने भूतपूर्व सैनिकों पर गर्व है कि वे आज भी अपनी थाती-माटी से जुड़े हुए हैं। आज अधिकांश भूतपूर्व सैनिक अपने गांवों में ही हैं, उन्होंने पलायन नहीं किया है, यह हमारे लिए गौरव की बात है। समारोह में श्रीनगर, रुद्रप्रयाग और चमोली जनपद के भूतपूर्व सैनिकों ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर कैप्टेन राजमोहन, रघुवीर, ओम प्रकाश, देव सिंह, भरत सिंह, लाखन सिंह, बलवीर सिंह, कुंवर सिंह, रणजीत सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *