महेंद्र अग्रवाल 23 वीं बार बने पीटीए अध्यक्ष

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: अभिभावक संघ राजकीय इंटर कॉलेज कोटद्वार में पीएए संघ की नवीन कार्यकारणी का गठन किया गया। इस दौरान सर्वसहमति से महेंद्र कुमार अग्रवाल को 23 वीं बार पीटीए संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
आयोजित बैठक में आम सभा में विगत वर्ष का आय व्यय का व्योरा रखा गया, जो सर्वसम्मत्ति से पास किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगमोहन सिंह रावत ने कहा कि अभिभावक संघ का उद्देश्य विद्यालय में उच्चस्तरीय शैक्षिक वातावरण तैयार कर छात्रों के उज्जवल भविष्य का निर्माण करना है। उन्होने विस्तार पूर्वक अभिभावकों को विद्यालय के कार्यो से अवगत कराया। शिक्षक सादर सिंह रावत ने विद्यालय के रिजल्ट से लेकर सभी क्रिया कलापों से अभिभावकों को अवगत करवाया। नव निर्वाचित अध्यक्ष महेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहां कि पीटीए प्रत्येक छात्र की उन्नती व शैक्षिक वातावरण को हर समय मदद करता है। इसी प्रकार अगामी वर्षो में भी करेगें। इस मौके पर शिक्षक शैलेन्द्र पाथरी, पूरण चन्द्र घुलिया, लोकेश देवी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *