Uncategorized

महेंद्र बने दारमा टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। धौलीगंगा चालक टैक्सी यूनियन ने धारचूला देहात के बगीचा में बैठक की। यहां उपशाखा के रूप में दारमा टैक्सी यूनियन का गठन किया गया। जिसमें संरक्षक पूरन ग्वाल ने पदाधिकारियों के चयन की प्रक्रिया चलाई। समस्त चालकों के द्वारा आपसी सहमति से महेंद्र सीपाल को अध्यक्ष,उपाध्यक्ष कलम दुग्ताल,महासचिव शेर सिंह बिष्ट,सचिव केशव बिष्ट,कोषाध्यक्ष दीपक दरियाल तथा संरक्षक नरेंद्र सेलाल को चुना गया। संरक्षक पूरन ग्वाल ने कहा कि आपसी सहमति से निर्विवाद रूप से पदाधिकारी चुने जाने पर सभी लोग बधाई के पात्र हैं। यह एक स्वस्थ परंपरा है। अध्यक्ष चुने जाने के बाद महेंद्र सीपाल ने कहा कि सीमांत में वाहन चालकों तथा वाहन स्वामियों के हितों के लिए यूनियन काम करेगा। साथ ही हर मुश्किल घड़ी में यूनियन के सभी लोगों का पूरी तरह से साथ दिया जाएगा। इस दौरान संरक्षक पूरन ग्वाल सुरेंद्र दरियाल दीपक दुग्ताल गौर सिंह रविंद्र कुमार भूप सिंह देवेंद्र कुमार कुनाल बौनाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!