उत्तराखंड

महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष मीना धौनी व सचिव गंगा बिष्ट चयनित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

 

अल्मोड़ा। तहसील जैंती के ग्राम पंचायत तल्ला बिनौला में बुरांश सोसाइटी के सहयोग से एक दिवसीय महिला सशक्तीकरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़े समूह की महिलाओं ने मिलकर महिला ग्राम संगठन बनाया। जिसमें अध्यक्ष गीता धौनी, सचिव गंगा बिष्ट, कोषाध्यक्ष प्रेमा धौनी, उपाध्यक्ष पूजा धौनी, उपसचिव नीला देवी चयनित हुई। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता आईपीआरपी हेमा रावत ने ग्राम संगठन के सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। साथ ही राष्ट्रीय आजीविका मिशन से जुड़ी जानकारियां भी दी। उन्होंने ब्लक से मिलने वाले सीआईएफ फंड के बारे में भी बताया। हम किस प्रकार से इस फंड का प्रयोग कर सकते हैं और इससे हम स्वरोजगार कैसे कर सकते हैं इसके बारे मे भी बताया। वहीं बुरांश सोसाइटी से महिला जागरूकता कार्यक्रम प्रभारी रेनू धानक ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। इसका सबसे अच्छा तरीका है कि हमें गांव गांव में समूह बनाकर ग्राम संगठन बनाना होगा जिससे हम सब मिलकर एक दिशा मे कार्य कर सकते हैं। साथ ही ब्लक से मिलने वाले फायदों के बारे में बताया। कहा कि हम सरकार की योजनाओं का फायदा लेकर स्वरोजगार में मसाला उद्योग, दुग्ध उत्पादन उद्योग, पापड़ उद्योग, मोमबत्ती उद्योग सहित अनेक कार्यों को मिलकर अपने समूह के माध्यम से कर सकते हैं।

बैंक सखी व वित्तीय साक्षरता सामुदायिक संसाधन व्यक्ति वैशाली धानक ने संगठन का महत्व समझाकर एक क्लस्टर बनाने की जानकारी दी। इस मौके पर चन्द्रा बिष्ट, हेमा देवी, रेखा देवी, कुंती देवी, चम्पा देवी, रेखा नेगी, गंगा बिष्ट सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!