Uncategorized

महिला के साथ हुई लूट का पुलिस ने किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। पुलिस ने महिला के साथ हुई सनसनीखेज लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में 24 नवंबर की शाम टप्पेबाजों ने महिला से 11 हजार रुपए लूट लिए थे। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस मामले में छानबीन शुरू कर दिया। सुरागकशी पताकशी करते हुए पुलिस दोनो टप्पेबाजों तक पहुंचने में कामयाब हो गयी। पुलिस ने सोमवार को दो टप्पेबाजों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 11 हजार रुपए बरामद हुए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को मोथरोवाला से गिरफ्तार किया है। पुलिस अब इनका आपराधिक इतिहास खंगाल रही है। उनसे पुलिस ने सघन पूछताछ की। बताया जा रहा हे कि पकड़े गए टप्पेबाज पहले भी जेल जा चुके हैं। पुलिस के अनुसार ये दोनों टप्पेबाज नशे के आदी हैं। अपने नशे के शौक को पूरा करने के लिए वे इस तरह की वारदातों को अन्जाम देते रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!