उत्तराखंड

तल्ला नागपुर महोत्सव में महिला मंगल दलों ने जमाया रंग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

रुद्रप्रयाग। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगिक विकास षि एवं पर्यटन महोत्सव का दूसरा दिन स्थानीय कलाकारों एवं महिला मंगल दलों ने नाम रहा। मेले में महिला मंगल दलों ने बेहतर सांस्तिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। जिसका दर्शकों देर ने सांय तक भरपूर लुफ्त उठाया। तल्लानागपुर क्षेत्र के चोपता चांदधार में आयोजित मेले के दूसरे दिन मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्षध्पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि तल्ला नागपुर महान विभूतियों की जन्म व कर्म स्थली रही है। इसलिए तल्ला नागपुर क्षेत्र की अपनी विशिष्ट पहचान है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से ग्रामीणों ने भाईचारा बना रहता है। डा शिखा नेगी पुण्डीर ने कहा कि इस प्रकार के मेलों के आयोजन से उभरते कलाकारों को उचित मंच मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महोत्सव समिति अध्यक्ष प्रताप सिंह मेवाल ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। महोत्सव के दूसरे दिन क्षेत्र के अराध्य तुंगेश्वर महादेव की स्तुति से सांस्तिक कार्यक्रमों का शुभारंभ किया गया। बौरा दुर्गाधार निवासी शिवाय व काव्या ने देव स्तुति से सबको मंत्रमुग्ध किया जबकि महड़ जागतोली निवासी प्रियांशु कुमार ने जीतू बगडवाल की प्रेमगाथा की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरी। प्राथमिक विद्यालय चोपता, महिला मंगल दल जाखणी, फलासी, घिमतोली, मलाऊ, बछनी, चामक, बजूण छात्रों के सांस्तिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने देर सांय तक समा बांधे रखा। जबकि अनूप नेगी, भरत मैखुरी, शुभम डगवाल, मोन्टी मद्रवाल द्वारा संगीत पर साथ दिया गया। कार्यक्रम का संचालन महोत्सव मीडिया प्रभारी लक्ष्मण बर्त्वाल व जयवीर नेगी ने सयुंक्त रूप से किया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता भण्डारी, उपाध्यक्ष सुमन जमलोकी, जिपंस चोपता सुनीता बर्त्वाल, रतूडाघ् शीला रावत, विनोद पुण्डीर, मेले के उपाध्यक्ष गोकुल लाल टमटा, सचिव महेन्द्र नेगी, कोषाध्यक्ष दीप राणा, पंचम सिंह नेगी, प्रधान बसन्ती नेगी, दलेब राणा, जीतराज, बृजमोहन सिंह नेगी समेत बड़ी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!