महिला मंगल दल को सार्वजनिक कामों के लिए बर्तनों का वितरण किया

Spread the love

नईटिहरी। क्षेत्रीय विधायक डा धन सिंह नेगी ने जाखणी धार ब्लक के ग्राम मेहराव में महिला मंगल दल को सार्वजनिक कामों के लिए बर्तनों का वितरण किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि गांव की सामाजिक व सार्वजनिक व्यवस्थाओं को बनाये रखने के लिए संसाधनों का होना जरूरी है। जिसके लिए मंगल दलों को बर्तन देने का काम किया जा रहा है। इसके साथ ग्रामीण विकास को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार गांव को सड़क, बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने का काम कर रही है। गांव के विकास पर पूरा फोकस सरकार है। सबका साथ व सबका विकास की थीम पर काम किया जा रहा है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य विनोद विष्ट, प्रधान धर्म सिंह गुनसोला, पूर्व राज्य मंत्री बेबी असवाल, बीडीसी मेंबर राहुल भारती, महिला मंगल दल अध्यक्ष गुड्डी देवी, युवक मंगल दल अध्यक्ष दयाल सिंह, प्रधान छोल गाँव त्रिलोक विष्ट, दारा सिंह चौहान सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *