Uncategorized

महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष बनने पर हुआ ममता का स्वागत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

चमोली। ममता पंवार के भाजपा महिला मोर्चा की प्रतापनगर प्रथम मंडल अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने ममता पंवार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मिलने से पार्टी को मजबूती मिलने की बात कही। रविवार को लंबगांव में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक रावत ने कहा कि ममता पंवार के प्रतापनगर प्रथम मंडल की महिला मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर पार्टी मजबूती के साथ आगे आएगी। जिससे गांव स्तर पर महिलाओं को संगठन से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि ममता की ईमानदारी, कर्मठता एवं संघर्षशीलता को देखते हुए पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। जिसका लाभ क्षेत्र की महिला शक्ति को मिल पाएगा। नवनियुक्त महिला अध्यक्ष ममता पंवार ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ ही महिलाओं के अधिकार के लिए लगातार प्रयास किया जाएगा। साथ ही आगामी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा महिलाओं को सम्मान देने के साथ ही सबका साथ एवं विकास को लेकर आगे बढ़ रही है। जिसका फायदा रोजगार के रूप में ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोगों को मिल पा रहा है। इस मौके पर राजपाल सिंह राणा, पूर्व अध्यक्ष अयोध्या देवी रावत, सोहनपाल सिंह पंवार, मनबोध सिंह रावत, राकेश राणा, गीता नेगी, दिव्यारानी, प्रीति डिमरी, कविता रावत, सविता देवी, सरोजिनी देवी, नन्द किशोर पैन्यूली, अमृता भरवाण, भगवानी देवी, राजवीर कंडियाल, संजय पंवार, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह बिष्ट, रोशन रांगड आदि लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!