बिग ब्रेकिंग

मेन मुद्दा आता है तो राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान हनीमून मनाने चले जाते हैं- जीतन राम मांझी

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पटना, एजेंसी। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा है कि राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान मेन मुद्दा आते ही हनीमून मनाने चले जाते हैं। बुधवार को मांझी हम पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद पटना में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव के बाद तेजस्वी यादव गायब हो गए थे। तब हम महागठबंधन में थे। जब मीडिया में इस बात पर चर्चा होने लगी तब हमने कहा था कि हार के कारण अभी दिल्ली में हैं। मैं तो कहता हूं कि तेजस्वी यादव लालू या जीतन राम मांझी नहीं हैं। अनुभव की कमी है। मांझी ने कहा कि वे नेता प्रतिपक्ष हैं। दिल्ली में जाएं लेकिन उन्हें पटना में रहना चाहिए। बिहार नहीं छोड़ना चाहिए।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई मेन मुद्दा आता है। हिन्दुस्तान के़. बिहार के तीनों युवराज़. चाहे राहुल गांधी, चिराग पासवान या तेजस्वी यादव हों, समय आने पर तीनों अपना कहीं हनीमून मनाने चले जाते हैं या पता नहीं क्या करने जाते हैं।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि वे नीतीश कुमार पर एक एमएलसी सीट और एक मंत्री पद के लिए दबाव डालेंगे। साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि हमारी पार्टी जदयू के साथ मिलकर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में उतरेगी। कार्यकारिणी की बैठक में मांझी ने पार्टी के विस्तार की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हम पश्चिम बंगाल, दिल्ली और झारखंड में हिन्दुस्तानी आवाम मोच्रा के संगठन को मजबूत करेंगे। बता दें कि कुछ महीनों बाद ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बंगाल में 75 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान जदयू पहले ही कर चुकी है। हम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में निजी क्षेत्रों में आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर भी प्रस्ताव पारित हुआ है।

[pdf-embedder url=”https://dainikjayantnews.com/wp-content/uploads/2021/01/03-1.pdf” title=”03″]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!