यादव परिवार को एकजुट करेगी मैनपुरी सीट!

Spread the love

 

इटावा , एजेंसी। मैनपुरी उपचुनाव को लेकर जिले में भी हलचल मची हुई है। सपा से पूर्व सांसद डिंपल यादव के बाद भाजपा की ओर से पूर्व सांसद रघुराज सिंह शाक्य को टिकट देने के बाद हलचल और तेज हो गई है। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ दो घंटे मंथन किया।
इसके बाद बहू डिंपल यादव को जिताने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार सुबह शिवपाल सिंह यादव ने सैफई के एसएस मैमोरियल इंटर कलेज में जसवंतनगर विधानसभा के सभी पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया था। करीब दो घंटे तक चले मंथन में शिवपाल ने सभी कार्यकर्ताओं के मन की बात जानी।
इसके बाद कहा कि शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं व नेताओं से कहा कि डिंपल यादव को हर हाल में जिताना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से स्पष्ट कर दिया कि सभी लोगों को डिंपल यादव को जिताना है। हमें न तो अखिलेश को देखना है़.़ न रामगोपाल को और न धर्मेंद्र और तेजू को।
हमें सिर्फ नेताजी की वजह से डिंपल यादव को हर हाल में जिताना है। उन्होंने कहा कि यह दिखा दो की प्रसपा के कार्यकर्ता और नेताओं में कितना दम है। बता दें कि सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी संसदीय सीट खाली हुई थी। यहां उपचुनाव पांच दिसंबर को होंगे और परिणामों की घोषणा आठ दिसंबर को होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *