देश-विदेश

पुलिस को आशंका- जो हड्डियां मिलीं वो जानवरों की, जांच के लिए भेजी जाएंगी लैब

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

नोएडा, एजेंसी। श्रद्घा हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस जुटी हुई है। आफताब ने जो जानकारी दी है पुलिस उसकी पड़ताल कर रही है। हर उस जगह की तलाश की जा रही है जहां पर आफताब ने श्रद्घा के शरीर के टुकड़े देंके हैं।
परीक्षण में एक दवा का इंजेक्शन शामिल होता है जो व्यक्ति को संज्ञाहरण के विभिन्न चरणों में प्रवेश करने का कारण बनता है। यह एक त्रिम निद्रावस्था का चरण उत्पन्न करता है, जो एक व्यक्ति को कम हिचकिचाता है और ऐसी जानकारी प्रकट करने की अधिक संभावना होती है जो आमतौर पर चेतना की स्थिति में प्रकट नहीं होती है।
दक्षिण दिल्ली के साकेत की अदालत ने अपनी प्रेमिका की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला का नार्को-विश्लेषण परीक्षण करने की अनुमति दी है, क्योंकि पूनावाला पुलिस को गलत जानकारी दे रहा है। पुलिस को संदेह है कि पूनावाला ने अपनी प्रेमिका श्रद्घा वाकर के मोबाइल फोन के साथ क्या किया और जिस आरी से उसने कथित तौर पर उसकी हत्या करने के बाद उसके शरीर को काट दिया, उसके बारे में गलत जानकारी देकर जांचकर्ताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है।
महरौली पुलिस बुधवार को भी छतरपुर व महरौली के जंगलों में श्रद्घा के शव के टुकड़ों को ढूंढने पहुंची। तलाशी अभियान दोपहर करीबन 12रू00 बजे से चल रहा है।श्रद्घा वाकर हत्या मामले में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला जिसे हाल ही में गिरफ्तार किया गया था। उसने जांच के शुरुआती दिनों में दिल्ली और मुंबई की पुलिस को धोखा देने का प्रयास किया था। आफताब ने कई सबूतों को हटाकर श्रद्घा की हत्या को टुपाने की कोशिश की थी, हालांकि पुलिस ने मामले की सच्चाई तक पहुंचने के लिए जिन डिजिटल सबूतों को ट्रेस किया था, उसे उसने छोड़ दिया था। पुलिस इस मामले की जांच में लगी है कि कहीं आफताब का सहयोग किसी और ने तो नहीं किया था। हालांकि आरोपी ने इस बात से इनकार किया है लेकिन पुलिस नार्को टेस्ट कर इस बात की भी जानकारी हासिल करने की कोशिश करेगी।
दिल्ली पुलिस ने कोर्ट को जानकारी दी कि आफताब जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वह श्रद्घा के मोबाइल की जानकारी नहीं दे रहा साथ ही जिस हथियार से उसने शरीर के टुकड़े किए उसकी भी जानकारी नहीं दी।श्रद्घा हत्याकांड के आरोपी आफताब का नार्को टेस्ट होगा। दिल्ली की साकेत कोर्ट ने इजाजत दे दी है। पुलिस ने कोर्ट से आरोपी के नार्कों टेस्ट के लिए अनुमति मांगी थी। दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया है कि श्रद्घा के बारे में कोई संदेह न हो, इस लिए वह दस दिन तक उसका इंस्टाग्राम चलाता रहा।दिल्ली पुलिस ने श्रद्घा हत्याकांड की परतों को खोलने के लिए बुधवार को क्राइम सीन को रिक्रिएट किया। इस दौरान आफताब से पूरी घटना की जानकारी ली गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस को अभी तक आफताब के परिवार के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।आफताब ने पुलिस को बताया कि उसने मानव शरीर की रचना के बारे में पढ़ा था ताकि शरीर को काटने में मदद मिल सके। पुलिस ने कहा कि उन्होंने आफताब के इलेक्ट्रनिक गैजेट्स को जब्त कर लिया है और इसकी पूरी तरह से जांच की जाएगी।
दक्षिण जिले के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी आफताब ने पूछताछ में खुलासा किया है कि दोनों शादी नहीं करना चहाते थे। दोनों जिंद्गी को अपने तरीके से जी रहे थे।उद्घव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने भी इस मामले पर बड़ा बयान दिया है। राउत ने कहा कि इसे लव-जिहाद कहें या कुछ और कहें लेकिन लड़कियां तो हमारी मर रही हैं। कानून कुछ नहीं करेगा, समाज को ही सड़कों पर उतरना पड़ेगा। पुलिस की जांच के बाद ये बात सामने आरोपी आफताब ने श्रद्घा के सिर को सबसे बाद में देंका था। आरोपी ने खुलासा किया है कि फ्रिज खोलते समय श्रद्घा के चेहरे को देखता था।
श्रद्घा हत्याकांड में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला(28) ने सनसनीखेज खुलासा किया हुआ है। उसने श्रद्घा के चेहरे, हाथों की कलाईयां व ऊंगलियां को ब्लोअर टर्च से जला दिया था। इसके लिए वह ब्लोअर टर्च महरौली मार्केट से खरीदकर लाया था। आरोपी का कहना है कि श्रद्घा की पहचान मिटाने के लिए चेहरे व हाथों को जलाया था।
पीएस मानिकपुर ने जानकारी दी कि श्रद्घा के परिजनों ने थाना मानिकपुर में उसकी गुमशुद्गी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बाद में, आफताब को 3 नवंबर सहित दो बार पूछताछ के लिए बुलाया गया, उसने कहा कि वह और श्रद्घा अब साथ नहीं रहते हैं। आफताब का परिवार अब लापता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!